‘परम जीवन के सरल सूत्र’ पुस्तक का लोकार्पण

रायपुर में वरिष्ठ न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. एच. पी. सिन्हा द्वारा रचित प्रेरणादायी पुस्तक ‘परम जीवन के सरल सूत्र’ का भव्य लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह पुस्तक अध्यात्म पथिकों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय ने भी पुस्तक की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसी रचनाएँ सभी जिज्ञासुओं के लिए मार्गदर्शक का काम करती हैं। डॉ. एच. पी. सिन्हा ने बताया कि यह पुस्तक आत्मबोध, आनंद और शांति से परिपूर्ण जीवन प्राप्त करने में अत्यंत सहायक होगी। कार्यक्रम में डॉ. मनीषा सिन्हा ने डॉ. सिन्हा के आध्यात्मिक, पारिवारिक और सामाजिक जीवन पर प्रकाश डाला, जबकि डॉ. गीतेश अमरोहित ने पुस्तक की विस्तृत समीक्षा की। आयोजन का सुचारू संचालन अजंता चौधरी, महेन्द्र तिवारी, दीपक व्यास, प्रवीण गोलछा और शुभ्रा ठाकुर ने किया। अंत में डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह पुस्तक आत्मबोध के माध्यम से यह सिखाती है कि जीवन में अध्यात्म, योग और ध्यान कितना आवश्यक है और केवल 10 मिनट ध्यान को अपनी दिनचर्या में शामिल करने से हम अपनी पूरी जीवनशैली को बेहतर बना सकते हैं।






