ChhattisgarhPoliticsRegion

किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिये जारी रखे – आप

Share


रायपुर। आम आदमी पार्टी के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने कहा है कि सरकार की लापरवाही से प्रदेश में किसान परेशान है। एग्रोस्टेक पोर्टल में खराबी के कारण हजारों किसानों का पंजीयन नहीं हो पाया है जिस कारण किसान धान ना बिकने की समस्या से चिंतित हैं। लाखों किसानों का गिरदावरी में पंजीयन हुआ है लेकिन कुछ गड़बड़ी के कारण किसान धान बेचने से वंचित रह जायेंगे।अब तक सरकार द्वारा जो गिरदावरी में आवेदन लिया गया है उसमें किसान की भूमि, खसरा–खतौनी, फसल आदि का डेटा राजस्व अभिलेखों से मिलान नहीं हो रहा है,और कई जगह पुराना रिकॉर्ड है,नाम गलत हैं,
भूमि विवादित या बँटी हुई है। इससे पोर्टल पर दर्ज जानकारी सही मैच नहीं हो रही है इस कारण प्रदेश के लगभग 7 लाख किसान परेशान हैं।
प्रदेश महासचिव (मीडिया, सोशल मीडिया प्रभारी, मुख्य प्रवक्ता) सूरज उपाध्याय ने कहा कि धान खरीदी के बाद किसानों की खरीदी की राशि को-ऑपरेटिव बैंक में आती है जिससे वहां अनावश्यक भीड़ रहती है और अन्य कारणों से किसानों को बड़ी समस्या होती है।
प्रदेश संगठन महासचिव देवलाल नरेटी ने कहा कि आम आदमी पार्टी सरकार से मांग करती है कि जिले के किसानों का पंजीयन सहकारी समिति के जरिये जारी रहे। गिरदावरी में गलती से अपात्र किसानों को सुधार करने तथा धान खरीदी की राशि किसानों के अन्य व्यक्तिगत खातों में भेजने की व्यवस्था की जाये ताकि प्रदेश के किसानों को किसी भी तरह की असुविधा ना हो।
प्रदेश उपाध्यक्ष दुर्गा झा, प्रदेश उपाध्यक्ष नंदन सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि प्रदेश में जारी समिति प्रबंधको की हड़ताल से 15 नवम्बर से धान खरीदी नहीं हो पायेगी। सरकार को इस बारे में उचित व्यवस्था करनी चाहिए और इसका समाधान निकालना चाहिए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button