राज्योत्सव 2025: कलाओं और संगीत का रंगीन समापन
छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 5 दिवसीय राज्योत्सव का आज समापन हो रहा है। राज्योत्सव 2025 की सांस्कृतिक संध्या में शाम 6 बजे मती पूनम विराट तिवारी और इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय, खैरागढ़ के कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से दर्शकों को मंत्रमुग्ध करेंगे। रात 9 बजे सिंगर कैलाश खेर की शानदार प्रस्तुति कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण होगी।
इसके अलावा दुर्गा साहू पंडवानी, डाली थरवानी (कत्थक), संजय नारंग (लोकसंगीत), सारिका शर्मा (कत्थक), महेश्वरी सिंहा (लोकमंच), चंद्रशेखर चकोर (लोकनाट्य), नीतिन अग्रवाल (लोकसंगीत), द्वारिकाप्रसाद साहू (डंडा नृत्य), महुआ मजुमदार (लोकसंगीत) और नरेन्द्र जलक्षत्रीय (लोकसंगीत) जैसी कई लोक और शास्त्रीय कलाओं की प्रस्तुतियाँ होंगी।
यह कार्यक्रम छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत को जीवंत करने का अवसर है और दर्शकों को लोक कला व बॉलीवुड संगीत का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।







