छत्तीसगढ़ सिनेमा को मोहित साहू ने दिलाई नई पहचान, ओटीटी प्लेटफार्म पर उतारा

रायपुर। गाँव में पले-बढ़े मोहित का सपना था कि वे एक दिन कुछ बड़ा करेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ी फ़िल्म निर्माता बनने का रास्ता चुना। यह करने के लिए उनके पास न तो संसाधन थे, ना ही फ़िल्म निर्माण का अनुभव। उनके पास जुनून, मेहनत और दृढ़ संकल्प भर साथ था। अपने सपनों को हकीकत में बदलने के दृढ़ संकल्प ने उनको सफलता की दिलाई। आज वो एन माही फिल्म प्रोडक्शन, एन माही ओटीपी ऐप और मां मालती देवी फाउंडेशन को संचालित कर रहे हैं। उन्होंने अपना मुकाम बुद्धि और दूरदर्शिता के बल पर हासिल किया । कल 27 अक्टूबर सोमवार 2025 को निर्माता मोहित साहू का जन्मदिन है। इसी के साथ एन माही फिल्म्स ओटीटी ऐप के भी एक साल हो गए हैं। इस दौरान उन्होंने ना केवल छत्तीसगढ़ी बल्कि हिंदी, उड़िया,बंगाली, गुजराती, सिंधी, भोजपुरी भाषा में कुछ उल्लेखनीय कार्य किया है। जिसने लोगों को आकर्षित किया है। एन माही फिल्म्स ओटीटी ऐप को राज्य की सीमा से परे देश भर के लोगों के अनुकूल बनाया।
जानकी भाग -1 छत्तीसगढ़ की बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है। यह फिल्म थियेटर तक नहीं पहुंच पाई। इसके बावजूद इसके स्क्रीनिंग की चर्चा पूरे देश में हुई। एन माही फिल्म्स ओटीटी ऐप एक वर्ष पूरा कर रही है। इस एक साल के दौरान कई उतार चढ़ाव भी आए। परन्तु उससे सबक लेकर आगे बढ़ते रहे। मोहित साहू कहते हैं कि जनता ने उन पर जो भरोसा किया है। उस पर उन्हें खरा उतरना ही उनके लिए बड़ी उपलब्धि है। अब जब लोगों का भरपूर प्यार मिल रहा है। उन्होंने एन माही फिल्म्स ओटीटी ऐप से जुड़े सभी सदस्य, सब्सक्राइबर, चाहने वाले और मार्गदर्शन करने वालों के प्रति ह्रदय से आभार व्यक्त करते हुए अपना प्यार और आशीर्वाद आगे भी बनाए रखने का आग्रह किया।







