Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ एनएचएम कर्मियों के लिए 5% वेतन वृद्धि की घोषणा

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य शासन ने नेशनल हेल्थ मिशन (एनएचएम) कर्मियों के लिए दिवाली से पहले 5 प्रतिशत वेतन वृद्धि की घोषणा की है, जो 1 जुलाई 2023 से लागू होगी। हालांकि, यह लाभ केवल उन कर्मचारियों को मिलेगा जिनकी सेवाएं 1 जुलाई 2023 तक एक साल की पूरी हो चुकी होंगी। इस निर्णय से लगभग 1500 से अधिक कर्मचारियों को वेतन वृद्धि का लाभ नहीं मिलेगा। बता दें कि एनएचएम कर्मियों ने वेतन वृद्धि सहित 10 सूत्रीय मांगों को लेकर 33 दिनों की हड़ताल की थी, जिसके बाद बर्खास्त किए गए कर्मियों की बहाली का आश्वासन दिया गया था। अब कर्मी बर्खास्त पदाधिकारियों की बहाली का इंतजार कर रहे हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button