ChhattisgarhMiscellaneous

भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में भूमिका निभाने का लें संकल्प: गवर्नर

Share

रायपुर। डब्लू आर एस कॉलोनी मैदान में विजयादशमी उत्सव का आयोजन हुआ। इस अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका और सीएम विष्णु देव उपस्थिति थे। कार्यक्रम में विशाल जनसमूह ने रावण दहन और आतिशबाजी का रोमांच का आनंद लिया।
राज्यपाल रमेन डेका ने कहा कि विजयादशमी का यह पर्व आत्ममंथन का भी अवसर है। उन्होंने कहा कि आज हम सभी को संकल्प लेना चाहिए कि अपने भीतर के अहंकार और बुराई का त्याग कर समाज और राष्ट्र की प्रगति में सकारात्मक भूमिका निभाएँ।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा कि दशहरा का पर्व अधर्म पर धर्म की, असत्य पर सत्य की और बुराई पर अच्छाई की विजय का संदेश देता है। यह पर्व हमें अपने भीतर के नकारात्मक विचारों और प्रवृत्तियों को त्यागकर सद्मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इस अवसर पर कृषि मंत्री रामविचार नेताम, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, आयोजन समिति के पदाधिकारी और श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button