ChhattisgarhMiscellaneous

खेत से लकड़ी ले कर घर लौट रहे किसान को हाथी ने मार डाला

Share

कोरबा। कटघोरा वनमंडल के पसान वन परिक्षेत्र के तनेरा ग्राम के गोरिल्ला डांड़ में बीते दिनों दोपहर को खेत से घर लौट रहे 45 वर्षीय ग्रामीण धन सिंह गोंड़ पर हाथी ने हमला कर मौत के घाट उतार दिया।
धन सिंह अपने खेत से जलाऊ लकड़ी लेकर घर लौट रहा था। इसी दौरान उसका सामना हाथी से हो गया। धन सिंह जान बचाने की कोशिश कर रहा था।
लेकिन हाथी ने उसे सूंड से पकड़कर जमीन में पटक दिया। इससे उसकी तत्काल मौत हो गई। घटना की जानकारी वन विभाग को दे दी गई है।
पसान के रेंजर मनीष सिंह ने बताया कि हाथी को जंगल की ओर खदेड़ दिया गया है। उन्होंने ग्रामीणों से घटनाक्रम की जानकारी ली।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button