ChhattisgarhMiscellaneous

9 कर्मचारियों को मूल विभाग में भेजने का आदेश जारी

Share

सूरजपुर। रामानुजनगर विकास खण्ड शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने दो आदेश में नौ कर्मचारियों को उनके मूल पदों और विभाग में वापस भेजने का आदेश जारी कर दिया। पहले आदेश में सहा ग्रेड -02 कर्मचारी शांता सिंह को उनके मूल संस्था शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुवनेश्वरपुर, संतोष सिंह को शासकीय हाई स्कूल पोड़ी, विक्रम सिंह को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उमापुर, सहा ग्रेड -03 कर्मचारी ओम प्रकाश सिंह को शासकीय हाई स्कूल आमगाँव और रामसाय पण्डो को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिवरागुड़ी भेज दिया गया है। दूसरे आदेश में भृत्य सुनील कुमार साहू को पूर्व माध्यमिक शाला मांजा, मुकेश कुमार को पूर्व माध्यमिक शाला छातापारा सूरता, बाबूलाल सिंह को पूर्व माध्यमिक शाला मोहनपुर और मनोज कुमार राजवाड़े को पूर्व माध्यमिक शाला गोकुलपुर में भेजा गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button