ChhattisgarhCrime

नशे में धुत पुत्र की पिटाई से पिता की मौत

Share

बालोद। पुरूर थाने के ग्राम चंदनबिरी में शराब के नशे में धुत बेटे ने 68 वर्षीय पिता की पिटाई कर दी। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई।
मृतक लक्ष्मु सोरी है।बीते दिनों देर रात पिता पुत्र में विवाद हो गया। विवाद के दौरान बेटा यशपाल सोरी आक्रोशित हो अपने पिता की पिटाई कर दी। इससे बुजुर्ग बेहोश होकर गिर पड़ा। परिजनों ने तत्काल धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इसके पहले भी दोनों में
विवाद होता था। कई बार मारपीट की घटनाएं भी हो चुकी थीं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। अस्पताल प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया है। बालोद पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है और पुरूर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button