ChhattisgarhCrime
ट्यूशन से लौटते समय रास्ते में अज्ञात व्यक्ति ने किया बच्ची के साथ दुष्कर्म

डोंगरगढ़। शहर में फिर एक बार मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। दरअसल चार साल की मासूम के साथ देर रात दुष्कर्म की वारदात को अज्ञात व्यक्ति ने अंजाम दिया है। घटना से आक्रोशित लोगों ने थाने पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की, जिसके बाद पुलिस ने बच्ची को अस्पताल पहुंचाया। फिलाहाल बच्ची की हालत सामान्य बताई जा रही है।
पूरा मामला डोंगरगढ़ थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि, पीड़ित बच्ची देर रात ट्यूशन के लिए घर से निकली थी। वापस लौटने के बाद से ही उसे शारीरिक पीड़ा हो रही थी। जब बच्ची ने हिम्मत कर के अपने परिजनों को इस दर्द का कारण बताया तो पूरी घटना का पता चला। ट्यूशन से लौटते समय रास्ते में एक अज्ञात व्यक्ति ने बच्ची के साथ गंदा काम किया।
