ChhattisgarhMiscellaneous

”मैक कॉलेज की रेंजर रूचिता बोस एवं मेद्या मिश्रा राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित”

Share

रायपुर। स्काउट-गाइड, रोवर-रेंजर पुरस्कार रैली में छत्तीसगढ़ के प्रतिभावान रेंजर्स को सम्मानित किया गया। शिक्षा, सेवा और संस्कार की त्रिवेणी को अपने जीवन में आत्मसात करते हुए मैक कॉलेज की छात्रा रूचिता बोस एवं मेद्या मिश्रा ने राष्ट्रसेवा के क्षेत्र में अनुकरणीय योगदान देकर समूचे संस्थान का गौरव बढ़ाया है। उनके इस अद्वितीय कार्यों और समर्पण के लिए यह राष्ट्रपति पुरस्कार केन्द्रीय श्रम मंत्री डाॅ. मनसुख मांडविया के हाथों से दिया गया।
महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज (मैक) पूरे छत्तीसगढ़ का एकमात्र काॅलेज है जहां रोवर एवं रेंजर काॅलेज के पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल के मार्गदर्शन मे संचालित किया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ राज्य भारत स्काउट्स और गाइड्स संगठन के राज्य अध्यक्ष बृजमोहन अग्रवाल, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा, राष्ट्रीय कार्यकारिणी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल, अध्यक्ष जिला संघ जी स्वामी, राज्य मुख्य आयुक्त डाॅ. सोमनाथ यादव, जिला आयुक्त सुरेश शुक्ला ने हर्ष जाहिर करते हुए बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना की और इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।
रूचिता बोस एवं मेद्या मिश्रा ने सामाजिक चेतना, नैतिक मूल्यों, अनुशासन एवं नेतृत्व कौशल में अप्रतिम दक्षता प्रदर्शित की, जबकि स्काउट-गाइड (रोवर-रेंजर) छात्रा ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता अभियान, आपदा प्रबंधन और जन-जागरण जैसे क्षेत्रों में उल्लेखनीय सेवाएँ प्रदान की है।
मैक कॉलेज के लिए यह उपलब्धि केवल गौरव का विषय नहीं, अपितु प्रेरणा का स्रोत भी है। इन छात्राओं की सफलता ने यह सिद्ध कर दिया कि यदि दृढ़ संकल्प और सेवा-भावना हो, तो युवा शक्ति देश निर्माण की दिशा में चमत्कार कर सकती है।
इस गरिमामयी कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के कुल 20 स्काउट-गाइड और रोवर-रेंजर शामिल हुए थे। जिसमें 5 स्काउट, 9 गाईड एवं 3 रोवर तथा 3 रेंजर प्रमुख रहें। इससे पूर्व में कॉलेज से रेंजर मनतृप्त कौर और रोवर देवाशीष मखीजा को समाज के प्रति महत्वपूर्ण योगदान के लिए यह सम्मान प्राप्त हो चुका है।
कॉलेज चेयरमेन रमेश अग्रवाल, पूर्व चेयरमेन राजेश अग्रवाल एवं सचिव श्रीमती सरिता अग्रवाल ने कहा, हमारे युवा रोवर एवं रेंजर्स ने यह सिद्ध कर दिया है कि कड़ी मेहनत, समर्पण और सेवा भावना सर्वोपरि है। प्राचार्य डाॅ. जासमीन जोशी एवं उप-प्राचार्य डाॅ. श्वेता तिवारी ने दोनों रेंजर को बधाई एवं शुभकामनाएं सम्पे्रषित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना किए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button