लोगों ने अनैतिक कार्य में संलिप्त चार महिलाओं को पकड़कर पुलिस को सौंपा
महासमुंद। तुमगांव नगर पंचायत के लोगों ने देह व्यापर में संलिप्त चार महिलाओं को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। यह महिलाये रायपुर, धमतरी, अंबिकापुर और मुंबई की रहने वाली हैं। अब तुमगांव पुलिस हिरासत में लेकर इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है।गौरतलब है कि इसके पहले तुमगांव नगर पंचायत अध्यक्ष ने इसकी लिखित शिकायत थाने में की थी। उसके दूसरे दिन पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर छेड़छाड़ के आरोप में अध्यक्ष को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
तुमगांव के लोगों का कहना है कि एनएच 53 के किनारे काफी समय से यह काम चल रहा है। आज सूचना मिली की कुछ महिलाएं आई हैं, जिसके बाद पार्षद के साथ वहां गए, और मौके पर मिली चारों महिलाओं को पुलिस के हवाले कर दिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिभा पाण्डेय ने बताया कि लोगों ने कुछ महिलाओं को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया है। इन पर अनैतिक कार्य में संलिप्त होने का आरोप है। . पुलिस इन महिलाओं से पूछताछ कर रही है।
