ChhattisgarhCrime
जवान ने सर्विस राइफल से गोली मार कर जान दी

बीजापुर। सीआरपीएफ की 22वीं बटालियन के एक जवान ने आज सुबह आत्महत्या कर ली। घटना मिंगाचल कैंप की है। मृतक जवान का नाम पप्पू यादव है। तड़के 5 बजे अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। जो उसके सिर को चीरते हुए बाहर निकल गई।
पप्पू यादव बिहार के भोजपुर जिले के रहने वाले थे और 1 दिन पहले ही छुट्टी से लौटे थे।इस घटना से कैंप में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। नैमेड थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।इस घटना की
बीजापुर एसपी डॉ. जितेन्द्र यादव ने की है।
