ChhattisgarhPolitics

कांग्रेस विधायकों ने धान उठाव पर खाद्य मंत्री को घेरा

Share

रायपुर। प्रश्नकाल में कांग्रेस विधायक संगीता सिन्हा ने धान उठाव नहीं होने और अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर जिले की दो सोसायटी में गड़बड़ी का आरोप लगाया। खाद्य मंत्री दयालदास बघेल धान के मुद्दे पर घिर गए। खाद्य मंत्री ने सोसायटी में धान की कमी की स्वीकार करते हुए बताया कि जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। विधायक संगीता सिन्हा ने कहा कि बालोद जिले में धान के उठाव में अंतर आ रहा है। विभाग और वेब साइट के डाटा में अंतर हैं। धान को सुरक्षित नहीं रखा जा रहा, इसके चलते धान खराब हो रहे हैं। खाद्य मंत्री ने कहा कि धान खरीदी की जानकारी लगातार अपडेट होते रहता है। धान को सही तरह से कवर किया जा रहा है, मिलान करेंगे। पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने पूछा कि नीलामी वाले धान और एफसीआई और नान को देने वाला धान कितना है। इस पर मंत्री ने कहा कि एक लाख 69 हजार मीट्रिक टन मिलर को दिया गया है। 2.72 हजार मेट्रिक टन धान उठ गया है।
विधायक अटल श्रीवास्तव ने बिलासपुर जिले में खरीदे गए धान में शॉर्टेज आ रहा है, क्या कार्रवाई होगी? इस पर मंत्री दयाल दास बघेल ने कहा कि बिलासपुर में 140 धान केंद्र हैं। लेखा मिलान में जीरो शोर्टेज आया है। बिलासपुर में मल्हार और रिस्दा केंद्र में धान की कमी पाई गई है। एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button