Madhya PradeshMiscellaneous

सावन के सभी सोमवार को स्कूलों में रहेगी छुट्टी, राजनीतिक दलों में घमासान

Share

भोपाल । सावन का महीना शुरू होने में अब कुछ घंटे ही शेष रह गए हैं और इस माह को धार्मिक दृष्टि से बेहद खास माना जाता है। मध्य प्रदेश के उज्जैन में सावन के सभी सोमवारों को स्कूलों की छुट्टी रहेगी। इस बात की घोषणा उज्जैन जिला कलेक्टर द्वारा की गई। उज्जैन में जिला कलेक्टर द्वारा लिए गए इस फैसले पर राजनेताओं की टिप्पणियां भी सामने आईं। इस बात की घोषणा उज्जैन जिला कलेक्टर द्वारा की गई।
उज्जैन जिला कलेक्टर ने सावन के सभी सोमवारों पर स्कूलों की छुट्टी की घोषणा कर दी है। इस मामले में कांग्रेस के बयान पर भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा, “…कांग्रेस केवल आतंकवादियों को बिरयानी खिलाने में व्यस्त रहती है। इसके लोग विदेशी चमचागिरी में व्यस्त रहते हैं। पता नहीं ये कांग्रेस चीन की है या पाकिस्तान की है। कलेक्टर के पास अधिकार होता है कि वो जन आवश्यकता अनुसार शासकीय छुट्टी घोषित कर सकता है।”
उज्जैन कलेक्टर की इस घोषणा पर कांग्रेस नेता आरिफ मसूद ने कहा, “महाकाल की सवारी वर्षों से निकल रही है और हर धर्म, हर समाज के लोग उसका स्वागत भी करते हैं। कलेक्टर ऐसा बेतुका आदेश निकालकर केवल मुख्यमंत्री को खुश करना चाहते हैं। संविधान से देश चलेगा। कल दूसरे धर्म के लोग भी आवाज उठाएंगे तब क्या करेंगे? एक देश एक संविधान की बात करने वालों को सोचना चाहिए।”
ऐसा माना जाता है कि सावन से लेकर कार्तिक माह तक सृष्टि का संचालन स्वयं महादेव करते हैं। इस बार सावन का महीना 11 जुलाई से शुरू हो रहा है जोकि 9 अगस्त तक चलेगा। इस बार 4 सोमवार पड़ रहे है। इसमें पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button