ChhattisgarhCrime
श्रद्धालुओं की गाड़ी पेड़ से टकराई, तीन महिलाओं की मौत सभी छत्तीसगढ़ की

शहडोल। अयोध्या से श्री रामलला के दर्शन कर वापस लौट रहा वाहन पेड़ से टकरा गया। इससे गाड़ी में सवार तीन महिलाओं की मौत हो गई। चार लोग गंभीर हैं। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी मृतक छत्तीसगढ़ के रहने वाले थे। घटना शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र के जोरा की है। अयोध्या दर्शन कर लौट रहे परिवार का वाहन पेड़ से टकरा गया। इस हादसे में तीन महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई है। चार लोगों की हालत गंभीर है। गंभीर लोगों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ब्यौहारी के डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज शहडोल रेफर कर दिया है। मृतकों में गायत्री कवर 55, मालती पटेल 50 एवं इंदिरा बाई शामिल है। सभी छत्तीसगढ़ की रहने वाली और अयोध्या दर्शन कर लौट रहीं थीं। बताया जाता है कि तूफान वाहन में कुल 20 लोग सवार थे।

