MiscellaneousNational
पद्मश्री कवि डॉक्टर सुरेंद्र दुबे पंचतत्व में विलीन

रायपुर। पद्मश्री कवि डॉ. सुरेंद्र दुबे आज पंचतत्व में विलीन हो गए। मारवाड़ी शमशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार में राजनीति, साहित्य और कला क्षेत्र की बड़ी हस्तियां मौजूद थी । उनके अंतिम संस्कार में भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, वित्त मंत्री ओपी चौधरी, गृहमंत्री विजय शर्मा, वरिष्ठ मंत्री राम विचार नेताम, विधायक अनुज शर्मा, विधायक सुनील सोनी, कवि कुमार विश्वास, सूफी भजन गायक पद्मश्री मदन चौहान, कवि सुदीप भोला, गायक-अभिनेता सुनील तिवारी शामिल हुए। आज सुबह 10:30 बजे से उनका पार्थिव शरीर अशोका प्लैटिनम बंगला नम्बर 25 से बूढ़ातालाब स्थित मारवाड़ी शमशान घाट लाया गया।








