ChhattisgarhCrime

गेवरा खदान में सुधार के दौरान करंट से इलेक्ट्रीशियन की मौत

Share

कोरबा। गेवरा खदान में मैंटेनेंस के दौरान करंट लगने से एक इलेक्ट्रिशियन की मौत हो गई। घटना बुधवार दोपहर की बताई जा आ रही है। यह घटना पीक्यू सर्किट के बैकअप क्षेत्र में हुई। इस घटना के बाद कर्मचारियों में आक्रोश है। मृतक का नाम हीरा बताया जा रहा है। वह नागार्जुन कंपनी का कर्मचारी था। मृतक और उसका सहयोगी विवेक पटेल 6.6 केवी लाइन में आई समस्या को ठीक करने पहुंचे थे। इसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गया। उसके साथी ने उसे तत्काल नेहरू शताब्दी चिकित्सालय ले गए। जहां डॉक्टरों ने जाँच के उपरांत मृत घोषित कर दिया। दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद पटेल ने बताया कि पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। खदान में सुरक्षा मानकों के पालन पर सवाल उठ रहे हैं। कर्मचारी मृतक के परिवार को उचित मुआवजा और सहायता की मांग कर रहे हैं। घटना से गुस्साए कर्मियों ने आज कोयला खदान में विरोध प्रदर्शन किया और मृतक के परिवार को 50 लाख के मुआवजे की मांग की।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button