ChhattisgarhPoliticsRegion

कलेक्टोरेट में मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक में मशगूल थे, बाहर कांग्रेसी प्रदर्शन करते रहे

Share


जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय के कलेक्टोरेट में मुख्यमंत्री समीक्षा बैठक में मशगूल थे, और बाहर कांग्रेसी काले झंड़े के साथ प्रदर्शन करते रहे। कांग्रेसी कार्यकर्ता कलेक्टोरेट के दरवाजे पर चढ़कर नारेबाजी कर रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने नियंत्रित कर वहां से दूर हटाया।
विदित हो कि हाल ही में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और कांग्रेस के अन्य वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ ईडी द्वारा आरोप पत्र दाखिल किया गया है। इसे लेकर कांग्रेसी ईडी, सीबीआई और अन्य केंद्रीय जांच एजेंसियों के कथित दुरूपयोग के विरोध में कांग्रेसी हल्ला बोल आंदोलन कर रहे थे। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने इसे राज्य की शक्ति का एक भयावह दुरुपयोग बताते हुए कहा कि यह लोकतांत्रिक विपक्ष के विचार पर सीधा हमला है, सत्तारूढ़ शासन द्वारा राजनैतिक धमकी का एक भद्दा प्रयास बताया है।
पूर्व जगदलपुर के वियधायक रेखचंद जैन ने कहा कि यह बदले की राजनीति के अलावा और कुछ नहीं है। कांग्रेस और उसका नेतृत्व चुप नहीं रहेगा। हमने पहले भी भारत की आत्मा के लिए लड़ाई लड़ी है और हम फिर से ऐसा करेंगे। सत्य, न्याय और संवैधानिक लोकतंत्र के मूल्य हमारे लिए अविभाज्य हैं। सत्यमेव जयते सिर्फ एक नारा नहीं है, यह एक दृढ़ विश्वास है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button