महासमुंद कलेक्ट्रेट घेराव करने जा रहे किसान संयुक्त मोर्चा की रैली को पुलिस ने रोका

महासमुंद। करणी कृपा उद्योग के समस्त अवैधानिक कार्य,औद्योगिक प्रदूषण, शासकीय भूमि,काबिल काश्त भूमि, आदिवासी भूमि, नेशनल हाईवे की भूमि,सिंचाई विभाग की भूमि, किसानों की भूमि, छसपा किसान मोर्चा की भूमि पर बलात कब्जा, सशर्त डायवर्शन जैसे अपराध पर कार्यवाही करने पूर्व में दिए ज्ञापन पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं होने से नाराज किसान व ग्रामीण किसान संयुक्त मोर्चा के बैनर पर आज सत्याग्रह स्थल हाईवे कौँवाझर से ट्रैक्टर रैली निकाल कर महासमुंद कलेक्ट्रेट घेराव करने जा रहे थे कि नदी मोड़ पर भारी पुलिस फोर्स ने किसानों को रोक लिया। पुलिस की तगड़ी घेरेबंदी ऐसी थी कि रैली को आगे बढऩे का मौका नहीं मिला।

किसान ट्रैक्टर रैली का नेतृत्व राज्य आंदोलनकारी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनिल दुबे, दाऊ जी.पी.चंद्राकर,जागेश्वर प्रसाद, लालाराम वर्मा,वेगेद्र सोनवेर,छन्नू साहू, विमल ताम्रकार,योगेश पात्रे, नंदकुमार साहू,बृजबिहारी साहू, अशोक कश्यप,दशरथ सिन्हा,डेविड चंद्राकर,परसराम ध्रुव,उदय चंद्राकर, लीलाधर पटेल,नाथूराम सिन्हा, हेमसागर पटेल,धर्मेंद्र यादव, दौलत ध्रुव,तोषण सिन्हा,अवध साहू, रामभजन नायक,अलख साहू,जनकु साहू,रमेश साहू,करण साहू,टिकेलाल जलक्षत्रि,संतोष यादव,छबि पटेल, रूपसिंह निषाद,बैसाखु सिन्हा,प्रह्लाद ध्रुव,बोधन यादव,रामनाथ ढीढी, डोमार ध्रुव,शत्रुघ्न साहू,अगर सिंह दीवान, ज्ञानसिंह बरिहा,खिलावन यादव,गेंदराम जांगड़े कर रहे थे।
