महाराष्ट्र मंडल में सामूहिक लघु रुद्रपाठ में 58 जोड़ों ने किया दुग्धाभिषेक

रायपुर। महाराष्ट्र मंडल भवन के संत ज्ञानेश्वर सभागृह में महा शिवरात्रि पर 54 जोड़ों ने सामूहिक रुद्राभिषेक किया। साथ ही भक्तजनों ने सुमधुर भजनों के साथ फलाहार, मठा, ठंडाई का आनंद लिया।
महाराष्ट्र संस्कार केंद्र और महाराष्ट्र मंडल के सामूहिक तत्वावधान में बुधवार की सुबह 10 बजे से आयोजित कार्यक्रम में भक्तिमय वातावरण के बीच जहां आचार्य चेतन दंडवते के मार्गदर्शन में रुद्राभिषेक हुआ। वहीं महिला प्रमुख विशाखा तोपखानेवाले के निर्देशन में महिलाओं की टीम ने रुद्र पाठ किया। रुद्राभिषेक से पहले वरिष्ठ सभासद अरविंद जोशी के सहयोग से महाकुंभ प्रयागराज से लाए गए गंगाजल से सभी जोड़ों को मंत्रोच्चार के साथ शुद्ध किया गया।
महाराष्ट्र मंडल के सचिव और मंडल के प्रमुख आचार्य चेतन दंडवते ने कहा कि महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित हॉल में यह तीसरा वर्ष है और संस्था का यह 25वां आयोजन है। समूचे आयोजन में लघु रुद्राभिषेक में बैठे श्रद्धालु जोड़ों और सेवादारों का उत्साह देखते ही बना। शिवतांडव स्त्रोत के गायन ने महाराष्ट्र मंडल के वतावरण को शिवमय बना दिया। इस वर्ष नवविवाहित जोड़े श्वेतलीना- अनमोल काले और श्रुति- आभास करकशे भी रुद्राभिषेक में बैठे थे। धर्म और संस्कार के प्रति युवाओं का रुझान उन्हें सांस्कारित बनाता है।
महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले ने आज के कार्यक्रम में शामिल समस्त श्रद्धालुओं और सेवादारों, पंडितों योगेश दंडवते, अजय पोतदार, अभिषेक बक्षी और रुद्र पाठ करने वाली महिलाओं ज्योति कान्हे, विशाखा तोपखानेवाले, दीपांजली भालेराव, स्मिता कोमजवार, रीता लोखंडे, रुपाली लोखंडे, अनघा करकशे, दमयन्ती देशपांडे, आराधना शेष, शोभा शेष, निशा शेष और शुभांगी शेष के साथ सेवादार विनोद राखुन्डे, पंकज सराफ, निखिल मुकादम, सारंग पोफली, विपुला शेजवलकर, सृष्टि दंडवते, शचिंद्र देशमुख, रीना प्रतीक देशमुख, पल्लवी मुकादम, शेखर मोकासदार, वैभव शाह, मेघा पोतदार, सृजन दंडवते, पार्थ देशपांडे, वैशाली पुरोहित, शेखर क्षीरसागर, प्राची पोफली, श्रुति सराफ, उन्नति शाह, प्रिया बक्षी, शुचिता देशमुख, पल्लवी ना$फड़े, सुधांशु ना$फड़े, गौरी मोकासदार का आभार व्यक्त किया।
