महापौर मीनल चौबे 60 पार्षदों के साथ 27 को लेंगी शपथ

रायपुर। नगर निगम की नवनिर्वाचित महापौर मीनल चौबे अपने 60 पार्षदों के 27 फरवरी को इंडोर स्टेडियम बूढ़ापारा में दोपहर 3 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में शपथ ग्रहण करेंगी। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, समेत राजधानी रायपुर के सभी विधायक, भाजपा और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता उपस्थित रहेंगे।
शपथ ग्रहण के बाद रायपुर नगर निगम की पहली सामान्य सभा भी होगी, जिसमें सभापति का चुनाव किया जाएगा। भाजपा ने सभापति के चुनाव के लिए धरमलाल कौशिक को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। महापौर मीनल चौबे के शपथ लेने के बाद एमआईसी का गठन किया जाएगा। उल्लेखनीय है निगम के चुनाव में भाजपा ने बड़ी जीत हासिल की है और 15 साल बाद महापौर पद पर कब्जा किया। भाजपा के 60 पार्षद जबकि 7 कांग्रेस और 3 निर्दलीय पार्षद निर्वाचित हुए हैं।
