MiscellaneousNational
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल जाएँगी महाकुंभ, लगाएंगी डुबकी

प्रयागराज। महाकुंभ के दौरान हर दिन लाखों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। इस बीच प्रयागराज के महाकुंभ में सोमवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी डुबकी लगाएंगी। रविवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई। बयान के अनुसार राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू आठ घंटे से अधिक समय तक प्रयागराज में रहेंगी। इस दौरान संगम स्नान के साथ ही वह अक्षयवट और बड़े हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। इस दौरान उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहेंगे। राष्ट्रपति के दौरे को देखते हुए प्रयागराज में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद कर दी गई है। जारी बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति सुबह संगम नोज पहुंचकर त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाएंगी। देश की प्रथम नागरिक का संगम में डुबकी लगाने का यह ऐतिहासिक क्षण होगा।
