NationalPolitics

मस्जिद का अवैध निर्माण गिराने हिंदू संगठन ने किया देवभूमि में जोरदार प्रदर्शन

Share

हिमाचल प्रदेश। राजधानी शिमला में बुधवार को मस्जिद का अवैध निर्माण गिराने की मांग को लेकर हिंदू संगठन देवभूमि ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है।

शिमला के संजौली स्थित इस मस्जिद का रास्ता ढली टनल से होकर गुजरता है। संगठन सुबह से ही यहां प्रदर्शन कर रहा है। प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर हनुमान चालीसा पढ़ा और जय श्रीराम के नारे लगाए।

इसके बाद उन्होंने पुलिस के बैरिकेड तोड़ दिए। पुलिस ने इन्हें रोकने के लिए 2 बार लाठीचार्ज किया और वाटर कैनन चलाई गई। पत्थरबाजी और झड़प में एक प्रदर्शनकारी और सिपाही घायल हुआ है।

संजौली मस्जिद 1947 से पहले बनी थी। 2010 में जब इसकी पक्की इमारत बननी शुरू हुई तो नगर निगम में अवैध निर्माण की शिकायत की गई थी। अब यह मस्जिद 5 मंजिला है। नगर निगम 35 बार अवैध निर्माण तोड़ने का आदेश दे चुका है।

ताजा विवाद 31 अगस्त से शुरू हुआ, जब 2 गुटों के बीच मारपीट हुई। इसके बाद हिंदू संगठनों ने 1 और 5 सितंबर को प्रदर्शन किया और मस्जिद का अवैध निर्माण गिराने की मांग किया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button