New Delhi

मदरसे में पांच वर्ष के लड़के की मौत, कमर और गर्दन पर मिले कई छाले

Share

नई दिल्ली । उत्तरपूर्वी दिल्ली के दयालपुर में एक मदरसे में पढ़ रहे पांच वर्षीय लड़के की रहस्यमयी परिस्थितियों में मौत हो गयी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि लड़के की गर्दन, पेट और कमर पर फफोले थे।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार रात करीब नौ बजकर 52 मिनट पर ब्रजपुरी मदरसे में लड़के की मौत के संबंध में सूचना मिली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘शुक्रवार शाम साढ़े छह बजे लड़के की मां को बताया गया कि उसका बेटा बीमार है। वह उसे ब्रजपुरी में एक निजी अस्पताल लेकर गयी जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।’

उन्होंने बताया कि महिला अपने बेटे के शव के साथ मदरसा लौटी और वहां काफी भीड़ जमा हो गयी। उन्होंने सड़क पर शव रख दिया और मदरसा प्रशासन के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बाद में पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को जीटीबी अस्पताल के मुर्दाघर ले जाया गया। उसने मामले की उचित जांच का आश्वासन दिया जिसके बाद लोग वहां से हटे।

पोस्टमार्टम में का बाद पता चलेगा सच
पुलिस ने बताया कि हाजी दीन मोहम्मद मदरसा का प्राचार्य है जहां करीब 250 लड़के पढ़ते हैं. इनमें से 150 दिल्ली के बाहर के मुख्यत: उत्तर प्रदेश से हैं. एक अन्य अधिकारी ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद और जानकारियां सामने आएंगी. मामले की जांच की जा रही है.

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button