ChhattisgarhCrimeRegion

तीन पैनल 777 से ऑनलाइन सट्टा चलाने वाले नमन, आयुष, सरफराज सहित 9 संदिग्ध गिरफ्तार

Share

रायपुर। ऑनलाइन सट्टा सिंडिकेट से जुड़े नमन जग्गी, आयुष जैन और मोहम्मद सरफराज को गिरफ्तार किया गया और इनकी निशानदेही पर तेलीबांधा पुलिस ने 9 संदिग्धों को पकड़कर पूछताछ कर रही है। आरोपी नमन और आयुष ऑनलाइन सट्टे की तीन वेबसाइट चला रहे थे। इस कार्रवाई के दौरान आरोपियों के पास से सट्टा-पट्टी, मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स जब्त किए गए हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपए के लेनदेन से जुड़े दस्तावेज भी पुलिस के हाथ लगे हैं, जिनकी जांच की जा रही है। पुलिस जांच में सामने आया है कि, आरोपी संगठित तरीके से सट्टा नेटवर्क चला रहे थे। इसके लिए वे मास्टर आईडी और अलग-अलग पैनल के जरिए खिलाडिय़ों को जोड़ते थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में इस मामले में और गिरफ्तारियां हो सकती हैं।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक आरोपी तीन पैनल 777 नाम से सट्टा संचालन कर रहे थे, जिसमें अलग-अलग आईडी के जरिए खिलाडिय़ों को जोड़ा जाता था। यह नेटवर्क सोशल मीडिया और मैसेजिंग ऐप्स के जरिए तेजी से फैलाया जा रहा था। पुलिस को लंबे समय से इस गिरोह की गतिविधियों की सूचना मिल रही थी, जिसके बाद निगरानी कर कार्रवाई की गई। इस पूरे मामले में तेलीबांधा पुलिस ने नमन जग्गी, आयुष जैन, मोहम्मद सरफराज समेत कई लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों के पास से 2 कार, 5 मोबाइल और 6 हजार रुपए कैश जब्त किया गया है। फिलहाल, मामले की जांच जारी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button