ChhattisgarhCrimeRegion

जनता कंस्ट्रक्शन ऑफिस से 9 जुआरी गिरफ्तार, 84 हजार नकद के साथ 4 वाहन जप्त

Share

बिलासपुर। स्मार्ट रोड, नेहरू नगर स्थित जनता कंस्ट्रक्शन ऑफिस में बीएमडब्ल्यू, थार, क्रेटा जैसी महंगी गाडिय़ों में सवार होकर जुआ खेलने पहुंचे 9 जुआरियों को सिविल लाइन पुलिस और एसीसीयू की संयुक्त टीम ने संयुक्त गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 84,400 रुपए नगद, 13 मोबाइल फोन और 4 चारपहिया वाहन जब्त किए हैं। जब्त सामग्री की कुल कीमत करीब 45.84 लाख रु. आंकी गई है। इससे पूरे मामले का हाई-प्रोफाइल एंगल उजागर हुआ है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि इस हाई-प्रोफाइल जुआ नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हैं। अन्य अड्डों पर भी कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
ये हैं रसूखदार गिरफ्तार आरोपी
चंद्र प्रकाश पाण्डेय 43 वर्ष साकिन स्वर्णिम ऐरा, मकान नंबर 26 सरकंडा
सागर मंगेशकर 30 वर्ष, निवासी गजमोहिनी परिसर मकान नंबर 226, मंगला
नितेश चंद शर्मा 45 वर्ष, निवासी आसमा सिटी फेज 2
दुर्गेश सारथी 32 वर्ष, निवासी जरहाभाठा मिनी बस्ती
अखिलेश त्रिवेदी 52 वर्ष, निवासी नेहरू नगर सेंट फ्रांसिस स्कूल रोड
अमन धर 28 वर्ष, निवासी डबरीपारा
आशीष खूंटे 27 वर्ष, निवासी कस्तूरबा नगर
रोशन सोनी 31 वर्ष, निवासी उसलापुर ओवरब्रिज के पास
सृजन शर्मा 27 वर्ष, निवासी सिटी मॉल के पास

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button