ChhattisgarhRegion

आकाशीय बिजली गिरने से 9 मवेशियों की मौत

Share

बीजापुर। जिले के भैरमगढ़ विकासखंड के उसपरी गांव में आकाशीय बिजली गिरने से 9 मवेशियों की मौत हो गई। यह घटना उस समय हुई जब सभी मवेशी बारिश से बचने के लिए महुआ पेड़ के नीचे खड़े थे।
मिली जानकरी के अनुसार शाम के समय अचानक बादल घिर आए और तेज बारिश के साथ बिजली कड़कने लगी। इसी दौरान बिजली गिरने से मौके पर ही 9 मवेशियों ने दम तोड़ दिया। मृत मवेशियों में से पशुपालक लच्चू माड़वी के 5, दसूराम ओयम के 2, विक्रम जायसवाल के 2 मवेशी की मौत हुई है। सूचना पर स्थानीय प्रशासन और पशुपालन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों ने पीडि़त पशु पालकों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया है। साथ ही लोगों से खराब मौसम के दौरान खुले स्थानों पर न जाने और मवेशियों को सुरक्षित स्थानों पर रखने की अपील की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button