ChhattisgarhRegion

बौद्ध युवक -युवती परिचय सम्मेलन में 80 युवती व 95 युवक हुए शामिल

Share

रायपुर। भारतीय बौद्ध महासभा जिला रायपुर के तत्वावधान में बौद्ध समाज का परिचय सम्मेलन डॉ बाबा साहेब आम्बेडकर सांस्कृतिक भवन ( बुध्द विहार देवेंद्र नगर) में किया गया। जिसमें समाज के छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, उड़ीसा, मध्यप्रदेश से युवक-युवती बड़ी संख्या में शामिल हुए जहां 80 युवती एवं 95 युवकों ने परिचय दिया।
कार्यक्रम का प्रारंभ भगवान बुद्ध की सामुहिक वंदना एवं कैण्डल प्रज्ज्वलित किया गया। कार्यक्रम में समाज की परिचय पत्रिका का विमोचन रायपुर संभाग आयुक्त महादेव कावरे के कर कमलो से किया गया। इस आयोजन में भारतीय बौद्ध महासभा की राष्ट्रीय ट्रस्टी अलका बोरकर, संजय सेन्द्रे, सारंग हुमने, बेनिराम गायकवाड़, के,आर, उके उपस्थिति थे, भारतीय बौद्ध महासभा के प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े एवं जिला अध्यक्ष प्रकाश रामटेके ने परिचय सम्मेलन के उद्देश्य को बताया, अपर संचालक संजय गजघाटे ने रिश्ते के लिए व्यापार में कार्य करने वालो को प्राथमिकता देने कहा। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भारतीय बौद्ध महासभा के जिला अध्यक्ष प्रकाश रामटेके ने सभी कार्यकर्ताओं को पुष्प गुच्छ भेटकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन करूणा वासनिक, मंजुषा माटे ने किया। सहयोगी में सपना गजघाटे, वैशाली गवई, वैशाली मेश्राम रहे,
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक विजय गजघाटे, नरेंद्र बोरकर, जी, एस, मेश्राम, मदनलाल मेश्राम, मकरंद घोड़ेस्वर, सुरेन्द्र गोंडाने,रतन डोंगरे, विजय चौहान, अरूण वंजारी, राहुल रामटेके, हितेश गायकवाड़, राजेन्द्र गवई, महेश बोरकर, अनिल खोब्रागड़े, नलिनी बौद्ध, पुष्पा सतदेवे, उषा उके, माया पाटील, संघमित्रा गौरखेड़े, पुष्पा वैद्य, रूपलता कानेकर, पुरषोत्तम डोंगरे,अजय शेन्द्रे, राहुल वरके, भावेश परमार, दिलीप टेंभुरने, विनोद मेश्राम, विनोद भिमटे, सुनंदा बघेल, संध्या बडोले, नीना मेश्राम, दिव्यश्री करवाड़े, भाविन्द्रा भालाधरे, अरूणा लाड़े, वीरू मेश्राम, कुशाल टेंभुरने, आनंद राऊत, चिंतामणि गढ़पायले, सुधाकर गेडाम, राजेन्द्र वानखेड़े,मनोहर घोड़ीचोर,हरिश रामटे, विनायक वरघट, दिलीप मेश्राम, केशव सिंगनापुरे,प्रमोद वैद्य, अविनाश थुल, और समाज के अनेक लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम की जानकारी भारतीय बौद्ध महासभा जिला रायपुर के अध्यक्ष प्रकाश रामटेके ने दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button