ChhattisgarhCrimeRegion
लकड़ी से लदी ट्रक और यात्री बस की जोरदार टक्कर में 7 यात्री घायल

बालोद। जगतरा टोल प्लाजा के पास लकड़ी से भरी एक ट्रक और यात्री बस के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बस में सवार 7 यात्री घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया। बताया जा रहा है कि बस और लकड़ी से लदी ट्रक आमने-सामने आ गई, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे में बस के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। फिलहाल सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।







