ChhattisgarhRegion

दपूमरे वाणिज्य विभाग के 7 उत्कृष्ट कर्मचारी सम्मानित

Share

रायपुर/बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक विजय कुमार ने दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के तीनों मंडलों—बिलासपुर, रायपुर एवं नागपुर—के टिकट जांच कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्य निष्पादन के लिए प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान अपने-अपने मंडलों में सर्वाधिक आय अर्जित करने वाली महिला कर्मचारियों को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। बिलासपुर मंडल की श्रीमती बसंती सिंह, टिकट निरीक्षक, रायपुर मंडल की श्रीमती रुद्राणी देव बर्मन, उप मुख्य टिकट निरीक्षक तथा नागपुर मंडल की श्रीमती रेखा यादव, उप मुख्य टिकट निरीक्षक सहित तीनों मंडलों के अन्य उत्कृष्ट कर्मचारियों को भी प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक द्वारा सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर प्रधान मुख्य वाणिज्य प्रबंधक ने दिव्यांग कर्मचारी के समर्पण एवं उत्कृष्ट सेवाओं की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि शारीरिक चुनौतियों के बावजूद इन कर्मचारियों ने यात्रियों की सेवा में अनुकरणीय योगदान दिया है। विशेष रूप से दृष्टिबाधित कर्मचारी सहयोग (पूछताछ) काउंटरों पर यात्रियों को ट्रेनों की आवाजाही, प्लेटफॉर्म तथा अन्य यात्रा संबंधी जानकारी अत्यंत दक्षता के साथ उपलब्ध करा रहे हैं। उनकी सेवाओं की यात्रियों द्वारा भी व्यापक सराहना की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button