ChhattisgarhMiscellaneous

राजधानी में जल्द ही बनेंगे 7 नए ओवरब्रिज

Share

रायपुर। राजधानी में जल्द ही 7 नए ओवरब्रिज बनाये जायेंगे। इसे एक साल के भीतर लोक निर्माण विभाग द्वारा निर्माण किया जाएगा। इसके लिए बजट भी मंजूर कर दिया है। जहां सबसे ज्यादा ट्रैफिक जाम और हादसे होते हैं। वहां ओवरब्रिज बनाया जाएगा। पीडब्ल्यूडी ने सर्वे के आधार पर तय किया गया कि किस सड़क पर नया ओवरब्रिज बनना है। इसके निर्माण से लोगान को जाम से रहत मिलेगी।
लोक निर्माण विभाग के मुताबिक सबसे पहले ओवरब्रिज कालीबाड़ी चौक से पुलिस लाइन गेट और अमलीडीह चौक, केनाल लिंकिंग रोड पर द्रोणाचार्य स्कूल के पास बनाया जाएगा। इसके साथ ही गुढ़ियारी के शुक्रवारी बाजार से स्टेशन की तरफ आने वाली सड़क पर भी ओवरब्रिज बनाने पर काम किया जा रहा है। इस इलाके को सीधे एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जा सकेगा। लोक निर्माण के अफसरों का दावा है कि नए ओवरब्रिज के लिए मुख्यालय में भी सहमति बन गई है।
7 ओवरब्रिज के निर्माण को लेकर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस वर्ष को हमने अटल निर्माण वर्ष घोषित किया है। निर्माण के माध्यम से विकास और विकास के माध्यम से लोगों के आवागमन को सुगम और सरल बनाने का काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़के केवल आवागमन का साधन नहीं होती हैं. यह विकास की रेखा और दिशा बनती है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button