ChhattisgarhCrime

रेलवे की नौकरी दिलाने के नाम पर 7 लाख ठगे

Share

भिलाईनगर। रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 7 लाख रुपए की ठगी की है। आरोपी ने खुद को रेलवे कर्मचारी बताकर पैसे ऐंठ लिए 4 वर्षों तक आरोपी पीड़ित को झांसा देता रहा। जब उसने पैसे लौटाने की मांग की तो उसे 3 चेक थमा दिए। जो बाउंस हो गए। इसकी रिपोर्ट पीड़ित ने पुलिस में दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी सतीश कुमार मरकाम के खिलाफ धारा 420 के तहत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
नेवई पुलिस ने बताया कि बीआरपी कॉलोनी मरोदा निवासी खिलेश्वर साहू ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम खोरपा पाटन निवासी सतीश मरकाम वर्तमान में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर में वेल्डर ग्रेड-3 के पद पर कार्यरत है। उसने रेलवे के बड़े अधिकारियों से अपनी पहचान बताकर रेलवे में नौकरी लगाने का झांसा दिया। .उसने 10 फरवरी 2022 को 7 लाख रुपए नकद दिए। उसने 7 महीने के अंदर नौकरी लगवाने का भरोसा दिलाया। काम नहीं होने पर पैसा वापसी का आश्वासन दिया। आरोपी सतीश ने यूनियन बैंक पाटन शाखा के तीन कोरे चेक भी दिए। तय समय के बाद भी नौकरी नहीं लगी और न रकम वापस हुई।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button