ChhattisgarhCrimeRegion

2 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक, 4 सहायक उप निरीक्षक सहित 69 पुलिसकर्मियों को मिली नई पदस्थापना

Share

कोरिया। जिले के पुलिस महकमे में व्यापक स्तर पर तबादलों की कवायद की गई है। जारी आदेश के तहत 2 निरीक्षक, 4 उप निरीक्षक, 4 सहायक उप निरीक्षक सहित कुल 69 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली प्रभारी विपिन लकड़ा को जिला विशेष शाखा में पदस्थ किया गया है। वहीं पटना थाना प्रभारी राजेश तिवारी को सिटी कोतवाली की कमान सौंपी गई है। साइबर सेल प्रभारी को हत थाना प्रभारी बनाया गया है। चरचा थाना प्रभारी प्रमोद पांडेय को पटना थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है, जबकि एसआई आनंद सोनी को चरचा थाना प्रभारी नियुक्त किया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button