Madhya Pradesh
इंदौर में 66वां ग्रीन कॉरिडोर ब्रेन डेड युवक के अंगों ने कई मरीजों को नई जिंदगी दी

मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर में देर रात 66वां ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जिसके जरिए ब्रेन डेड युवक विजय जायसवाल के अंगों को जरुरतमंद मरीजों तक पहुंचाया गया। सड़क हादसे के बाद अस्पताल में भर्ती विजय को डॉक्टरों ने ब्रेन डेड घोषित किया। परिजनों की सहमति से अंगदान का फैसला लिया गया, जिसमें उनकी पत्नी, भाई और बेटे ने मानवता की मिसाल पेश की। हार्ट को विशेष जूपिटर अस्पताल से एयरपोर्ट तक ग्रीन कॉरिडोर के माध्यम से ले जाया गया और विमान से अहमदाबाद भेजा गया। किडनी और लिवर का ट्रांसप्लांट इंदौर में ही किया गया, जिसमें एक किडनी चोइथराम अस्पताल और दूसरी जूपिटर अस्पताल में ट्रांसप्लांट हुई। चोइथराम अस्पताल के लिए अलग से ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया, जो 11.15 बजे शुरू होकर सिर्फ 6 मिनट में पूरा हुआ।







