Sports

66 साल के भारतीय क्रिकेटर ने 28 साल छोटी लड़की से रचाई शादी

Share

भारत में दो शादियां करना कोई नई बात नहीं है। बॉलीवुड सिलेब्स हो या भारतीय क्रिकेट टीम के मेंबर रहे क्रिकेटर। अधिकांश ने दो दो शादियां रचाई हैं। कई पूर्व क्रिकेटर दो दो शादियां रचा चुके हैं। लेकिन अब हम जिस क्रिकेटर की बात आपको बताने जा रहे हैं, वह बुजुर्ग भारतीय क्रिकेटर हैं और उन्होंने दूसरी शादी करने के लिए पहली बीवी से मंजूरी लेने के लिए अपने से 28 साल छोटी अपनी ही एक गर्लफ्रेंड से शादी रचाई है।

आपको बता दें कि अरुण लाल भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य रहे हैं। इस समय वह 66 साल के हैं और उन्होंने अपने से 28 साल छोटी अपनी गर्लफ्रेंड बुलबुल साहा से वर्ष 2022 में शादी की। बुलबुल की उम्र 38 साल है। दो साल पहले हुई यह शादी इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। बुजुर्ग क्रिकेटर अरुण लाल और बुलबुल साहा की शादी के फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रहे हैं।

बताया जाता है कि 66 वर्षीय अरुण लाल और बुलबुल साहा काफी लंबे से से एक दूसरे के संपर्क में थे। जिसके चलते दोनों ने शादी करने का निर्णय लिया।अरुण की पहली पत्नी का नाम रीना है। अरुण और रीना में कुछ साल पहले तलाक हो चुका था। इस वजह से अरुण ने दूसरी शादी रचाने की सोची। रीना से तलाक लिए जाने के बावजूद अरुण ने इस शादी से पहले अपनी एक्स वाइफ रीना बाकायदा मंजूरी भी ली।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button