ChhattisgarhCrime

कार से 62 किलो गांजा बरामद

Share

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सरिया थाने पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए कार से 62 किलो 245 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त गांजे की कीमत 5 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है। गाड़ी सहित कुल जुमला 10 लाख 90 हजार रुपये बताई जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने ग्राम बोरिदा के पास घेराबंदी कर संदिग्ध कार को रोकने का प्रयास किया। ड्राइवर अंधेरे का फायदा उठाकर गाड़ी छोड़कर मौके से भाग निकला। कार की तलाशी लेने पर 59 पैकेट में गांजा बरामद किया गया। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर फरार आरोपी की तलाश तेज कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button