ChhattisgarhRegion

राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों का हुआ तबादला

Share

रायपुर। राज्य शासन ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अधिकारियों को प्रशासनिक आधार पर स्थानांतरित कर दिया है। उक्त आदेश सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव क्लेमेनटीना लकड़ा के हस्ताक्षर से जारी हुआ।
श्री विनायक शर्मा राप्रसे, आर.आर.-2015 महाप्रबंधक, छ.ग. संवाद, नवा रायपुर अटल नगर से अपर कलेक्टर मनेन्द्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, सुश्री ममता यादव राप्रसे, आर.आर.-2015 संयुक्त कलेक्टर, जांजगीर चांपा से संयुक्त कलेक्टर, बिलासपुर श्रीमती माधुरी सोग ठाकुर राप्रसे, आर.आर.-2010 उपायुक्त (रा.) संभागीय आयुक्त कार्यालय बस्तर संभाग, जगदलपुर से संयुक्त कलेक्टर कोरबा, सुश्री स्निग्धा तिवारी राप्रसे, आर.आर.-2016 संयुक्त कलेक्टर, सारंगढ़ बिलाईगढ़ से संयुक्त कलेक्टर जांजगीर चांपा, अशोक कुमार मार्बल राप्रसे, पी.-2018 डिप्टी कलेक्टर, उ.ब. कांकेर से डिप्टी कलेक्टर, सारंगढ़ बिलाईगढ़ तथा सुश्री गीता रायस्त राप्रसे, पी.-2018 डिप्टी कलेक्टर, कबीरधाम से उपायुक्त (रा.), संभागीय आयुक्त कार्यालय, बस्तर संभाग, जगदलपुर में नवीन पदस्थापना की गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button