
जगदलपुर। आंध्रप्रदेश में सुरक्षा एजेंसियों के बढ़ते दबाव और सरकार की पुनर्वास नीति का असर दिखने को मिल रहा है। राज्य के दक्षिण बस्तर में लाल आतंक फैलाने वाले पीएलजीए संगठन से जुड़े रहे 5 नक्सलियों ने अल्लूरी सीताराम राजू जिले में आत्मसमर्पण कर दिया है। इनमें एक डीवीसीएम रैंक का सदस्य, तीन एसीएम/पीपीसीएम रैंक के सदस्य और एक कैडर सदस्य शामिल हैं, इन पर पर लाखों रुपए का इनाम घोषित है।
एसपी अमित बरदार ने बताया कि ऑपरेशन कागर सहित हालिया सुरक्षा उपायों ने उन्हें स्वेच्छा से आत्मसमर्पण करने के लिए प्रेरित किया। डीवीसीएम सदस्य पर तीन लाख रुपये और एसीएम रैंक के सदस्यों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था। . यह पीएलजीए संगठन का हिस्सा थे और सीमावर्ती राज्यों में गतिविधियां चला रहे थे।






