CrimeInternational

वेस्ट इंडियन अमेरिकन डे परेड के दौरान 5 लोगों को मारी गोली

Share

न्यूयार्क । वेस्ट इंडियन अमेरिकन डे परेड के दौरान 5 लोगों को गोली मार दी गई। पुलिस ने यह जानकारी साझा की। बता दें कि कैरेबियाई संस्कृति के सबसे वार्षिक समाराहों में से एक में हिंसा का यह सबसे नया उदाहरण सामने आया है। न्यूयॉर्क पुलिस के गश्ती प्रमुख जॉन चेल ने बताया कि एक बंदूकधारी ने एक विशिष्ट समूह के लोगों को निशाना बनाया और करीब दोपहर 2.35  बजे ब्रुकलिन में परेड मार्ग पर गोलीबारी की। इस घटना में 5 लोगों को गोली मारी गई। जानकारी के मुताबिक परेड कई घंटे पहले ही शुरू कर दी गई थी। इसका हजारों लोग लुत्फ उठा रहे थे और हजारों लोग नाचते हुए नगर के मुख् मार्ग ईस्टर्न पार्कवे पर मार्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे। उम्मीद यही थी कि रात तक यह कार्यक्रम ऐसे ही जारी रहेगा। 

पुलिस गश्ती प्रमुख चेल ने बताया कि इस गोलीबारी में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि तीन अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है, जहां उनके बचने की संभावना बनी हुई है। उन्होंने बताया कि इस घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर वहां से भाग निकला। चेल ने कहा, “यह कोई आकस्मिक घटना नहीं थी। यह एक व्यक्ति द्वारा लोगों के एक समूह के प्रति जानबूझकर किया गया कृत्य था।” उन्होंने कहा कि हमारे पास सूचना थी कि घटना से पहले तक ईस्टर्न पार्कवे के आसपास कोई सक्रिय शूटर नहीं था। 

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button