ChhattisgarhRegion
2026-27 तक राज्य में स्थापित किया जाएगा 5 लाख सोलर रूफटॉप स्थापित

रायपुर। राज्य में नवीकरणीय ऊर्जा लक्ष्य एवं वर्तमान स्थिति की जानकारी पंडरिया विधायक भावना बोहरा ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से बजट सत्र के दौरान विधानसभा में मांगी। साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य विद्युत नियामक आयोग द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु सकल विद्युत खपत का 35.01 प्रतिशत का लक्ष्य नवीकरणीय ऊर्जा हेतु निर्धारित किया गया है। राज्य में अद्यतन 2994.27 मेगावाट क्षमता स्थापित है। प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना के तहत अद्यतन 31,049 उपभोक्ताओं के द्वारा सोलर रूफटॉप स्थापित किया गया है तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 सहित आगामी 2026-27 तक राज्य का लक्ष्य 5 लाख निर्धारित है। उक्त योजना हेतु जारी दिशानिर्देश के तहत योजना 31 मार्च 2027 तक के लिये है।







