MiscellaneousNational

कोरोना से 24 घंटे में 5 मौतें, 300 नए मामले

Share

नई दिल्ली। देश में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। इसके साथ ही मौतों के आंकड़े भी बढ़ते जा रहे हैं। देश में कोरोना से बीते 24 घंटे में 5 मौतें हो गई हैं। मंगलवार को पॉजिटिव केसों की संख्या कुल 6500 थी वह अब 6815 पहुंच गई है। कोरोना के नया वैरियंट्स कुछ खतरनाक नजर आ रहा है। नए वैरिएंट्स से 12 राज्यों में अब कुल 70 लोगों की जान जा चुकी है। महाराष्ट्र और केरल में कोरोना से मरने वालों की संख्या सबसे अधिक है। मध्य प्रदेश में 9 नए केस सामने आए हैं जिसके यहां पॉजिटिव मरीजों की संख्या 43 हो गई हैं। 24 घंटे में पांच मौतें हुई हैं। इसमें सोमवार को कर्नाटक में कोरोना से 2 लोगों की जान गई है। ऐसे में यहां अब तक कुल 11 मौतें हो चुकी हैं। वहीं केरल, दिल्ली और झारखंड में एक-एक मौतें हुई हैं।
महाराष्ट्र और केरल में कोरोना की स्थिति अन्य राज्यों की तुलना अधिक गंभीर नजर आ रही है। यहां एक्टिव केसों की संख्या और मरने वालों में भी बढ़ोतरी हो रही है। महाराष्ट्र में कोरोना से अब तक 18 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं केरल में भी यह आंकड़ा 16 पहुंच गया है। इसके बाद तीसरे नंबर पर कर्नाटक है जहां 11 मौतें कोरोना वायरस के कारण हुई हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button