ChhattisgarhCrime

फार्म हाउस में आईपीएल मैच के दौरान सट्टा खेलाते, 5 गिरफ्तार

Share

राजनांदगांव। राजनांदगांव पुलिस ने सोमवार को एक हाईटेक ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़ किया है। फार्महॉउस में अवैध तरीके से सट्टा रैकेट का संचालन किया जा रहा था। इससे जुड़े 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि 2 आरोपी फरार हो गए हैं।जानकारी के मुताबिक, फार्माहाउस में छापा मारा गया। यह रैकेट “सांई ऐप” के माध्यम से हर बॉल और ओवर पर लाखों रुपये का दांव लगवा रहे थे। कोड वर्ड में सट्टा लिखा जा रहा था और पूरा नेटवर्क मोबाइल, लैपटॉप व अन्य डिजिटल उपकरणों के जरिए खेलाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से 2 लैपटॉप, 1 टैबलेट, 7 मोबाइल फोन, एक बाइक, 3 चार्जर और नगदी 1,000 रुपये जब्त किए हैं। सट्टा-पट्टी में 9 लाख 20 हजार रुपये का हिसाब दर्ज मिला है, जबकि कुल जब्ती 5 लाख 50 हजार रुपये बताई जा रही है। गिरफ्तार आरोपियों में वीरू प्रजापति, रूपेश पाण्डे, आयुष मेश्राम, मोहित देवांगन और लक्की देवांगन शामिल हैं। दो फरार आरोपियों में मूलचंद देवांगन और नागपुर निवासी सादिक खान शामिल हैं। आरोपियों के खिलाफ छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 6, 7, 8, भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4), 112 (संगठित अपराध) और आईटी एक्ट की धारा 66(डी) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button