ChhattisgarhCrimeRegion
जुआ खेलते 5 गिरफ्तार

रायपुर। ग्राम अटारी मोड़ पर स्थित ढाबा नुमा होटल हाईवे की छत पर कल रात जुएं की फड़ बैठी थी। ये लोग गुल पाशा पर जुआ खेल रहे थे और 72400 रूपए के दांव लगा चुके थे। मुखबिर की सूचना पर पहुंची आमानाका पुलिस ने राजा बघेल (38) साल निवासी तेलीबांधा सतनामी पारा थाना तेलीबांधा। यश संतवानी (18) साल पता भोपाली कॉलोनी तेलीबांधा रायपुर। हरीश चंद्राकर (37) साल पता गली नम्बर 7 तेलीबांधा रायपुर। शेख फ़ैयाज (33) साल पता तेलीबांधा कांसीराम नगर गली नम्बर 2 सुलभ के पास थाना तेलीबांधा और शुभम चंद्राकर (28) साल पता ग्राम बोरिद आरंग ब्लॉक थाना आरंग को गिरफ्तार किया। इनसे 72 हजार रूपए के साथ, एक पिस्टल एक जिंदा कारतूल, दो बाइक, एक क्रेटा कार भी जब्त किया गया। पुलिस ने चारों को जुआ एक्ट 4,13 और 112 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया।
