इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पांच लाख के लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपी गिरफ्तार

कोंड़ागांव। जिले की सिटी केतवाली पुलिस ने इनकम टैक्स अधिकारी बनकर पांच लाख की नगद रकम लूट की वारदात को अंजाम देने वाले 5 आरोपियों सुरेन्द्र कुमार कुर्रे पिता नारायण प्रसाद कुर्रे उम्र 29 वर्ष निवासी रायपुर, लेखराम सिन्हा पिता स्व. टिकाराम सिन्हा उम्र 39 वर्ष निवासी कांकेर, प्रभदीप सिंह पिता रविन्द्र पाल सिंह उम्र 30 वर्ष निवासी रायपुर, प्रियांक शर्मा पिता रमेश शर्मा उम्र 22 वर्ष निवासी रायपुर एवं साजेन्द्र बघेल पिता स्व. रामचंद्र बघेल उम्र 29 वर्ष निवासी कोंड़ागांव को आज मंगलवार को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूट की रकम 4 लाख 38 हजार रूपये एवं एक नग इनोवा कार, एक नग एक्सयूव्ही 300 कार, 9 नग मोबाईल जप्त किया गया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया श्रीमति तुलेश्वरी मानिकपुरी पति अजय मानिकपुरी उम्र 32 वर्ष निवासी बम्हनी थाना कोण्डागांव ने 23 मार्च को थाना कोंड़ागांव में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 19 मार्च 2025 को दोपहर लगभग 02.30 बजे एक इनोवा कार क्रमांक सीजी 10 बीएम 3041 से चार व्यक्ति उसके दुकान के पास आए और उसके पति अजय मानिकपुरी को अपने कब्जे मे रखे हुए थे, तथा जबरदस्ती उसके घर दुकान में घुसकर घर के आलमारी में रखे पांच लाख रूपये नगदी को बल पूर्वक आलमारी से निकालकर तथा गल्ले में रखे रकम को और घर में लगे हुए कैमरे के डीव्हीआर को निकालकर तथा घर मे काम कर रहे पुष्कर ठाकुर, के मोबाईल को लूटकर अपने साथ ले गए है। रिपोर्ट पर थाना कोंड़ागांव मे अपराध क्रमांक 118/2025 धारा 309 (4) 127 (2) 332 (ग) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया।
कोंड़ागांव एसपी वाय अक्षय कुमार से निर्देश पर थानाकोंड़ागांव पुलिस एवं साइबर सेल का संयुक्त टीम गठित कर जांच प्रारंभ किया गया जिस पर इनोवा कार के लोकेशन रायपुर प्राप्त होने पर त्वरित कार्यवाही करते हुए रायपुर पहुंचकर इनोवा कार की चालक एवं मालिक को कब्जे में लेकर पूछताछ करने पर बताया कि लेखराम सिन्हा के कहने पर उसके साथ मिलकर उक्त घटना को अंजाम देना बताया। जिसके बाद वारदात में शामिल लेखराम सिन्हा, प्रभदीप सिंह, प्रियांक शर्मा से पूछताछ किया गया। जिन्होंने बताया कि लेखराम सिन्हा के कहने पर ग्राम बम्हनी जाकर लूट की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया। लेखराम सिन्हा ने बताया कि ग्राम बम्हनी निवासी साजेन्द्र बघेल ने बताया कि अजय मानिकपुरी के घर में बहुत पैसा है, यदि उसके घर में रेड कार्यवाही करते है तो बहुत रकम प्राप्त होगा जिसके लालच में आकर लेखराम सिन्हा के साथ मिलकर अजय मानिकपुरी के घर में इनकम टैक्स ऑफिसर बनकर लूटने का प्लान बनाया था। आरोपी साजेन्द्र बघेल लगातार अजय मानिकपुरी का लोकेशन बता रहा था।
15 मार्च 2025 को शाम के समय साजेन्द बघेल के कहने पर लेखराम सिन्हा, प्रियांक शर्मा और प्रभदीप सिंह के साथ बम्हनी आए हुए थे, पंरतु अजय मानिकपुरी घर पर नही था, जिसके कारण उस दिन उनका प्लान सफल नही हो पाया, जिसके पश्चात पुन: दिनांक 19 मार्च 2025 को साजन्द्र बघेल ने बताया कि अजय मानिकपुरी रायपुर गया हुआ तब लेखराम सिन्हा और उसके साथियों के द्वारा प्लान के तहत अजय मानिकपुरी को रायपुर से बम्हनी कोंड़ागांव लाकर अजय मानिकपुरी के घर में लूट की घटना को फर्जी इनकम टैक्स अधिकारी बनकर अंजाम दिया था। घटना के पांचो आरोपीगणो 1. सुरेन्द्र कुमार कुर्रे पिता नारायण प्रसाद कुर्रे उम्र 29 वर्ष निवासी मराकोना थाना सरगांव जिला मुगेली छग., हाल मुकाम सिद्धी विनायक कॉलोनी न्यू संतोषी नगर बोरियाखुर्द रायपुर, 2. लेखराम सिन्हा पिता स्व. टिकाराम सिन्हा उम्र 39 वर्ष साकिन ग्राम पोस्ट बजनपुरी थाना कोरर जिला कांकेर, हाल मुकाम हिमालियन हाईटस एमआईजी ब्लाक नं. 1 हाउस नं0 9 रुम नं. 60 थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर, 3. प्रभदीप सिंह पिता रविन्द्र पाल सिंह उम्र 30 वर्ष साकिन बिरगांव गाजीनगर वार्ड नम्बर 28 थाना उरला रायपुर, 4. प्रियांक शर्मा पिता रमेश शर्मा उम्र 22 वर्ष साकिन हिमालियन हाईटस एलआईजी ब्लाक नं. 2 रुम नं. 60 थाना राजेन्द्र नगर जिला रायपुर, 5. साजेन्द्र बघेल पिता स्व. रामचंद्र बघेल उम्र 29 वर्ष ग्राम बम्हनी नयापारा कोण्डागांव को गिरफ्तार किया गया है, एवं लूट की रकम 4 लाख 38 हजार रूपये एवं एक नग इनोवा कार, एक नग एक्सयूव्ही 300 कार, 9 नग मोबाईल जप्त किया गया है।
