ChhattisgarhCrime
बोर गाड़ी खाई में गिरी 4 की मौत, 8 अभी भी दबे हुए

कवर्धा। जिले में आज सुबह मध्यप्रदेश से राज्य की ओर आ रही बोर वाहन दुर्घटना का शिकार हो गई। वाहन खाई में जा गिरी। इसमें चार लोगों की मौत हो गई जबकि 8 लोग गाड़ी के नीचे दबे हुए हैं। जिनके लिए बचाओं अभियान चलाया जा रहा है। बोर वाहन मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ की ओर आ रही थी। इसी दौरान कुकदूर थाने के अगरपानी चाटा में गहरे खाई में गिर गई। सूचना पर पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गए। घटनास्थल से चार लोगों के शव बरामद किए गए हैं। वहीं 8 लोग वाहन के नीचे दबे हुए हैं, जिन्हें बाहर निकालने की कोशिश जारी है।
