Madhya Pradesh
ग्वालियर में 4 दिन एनएसजी कमांडो की काउंटर टेरर मॉक एक्सरसाइज

मध्य प्रदेश के ग्वालियर में सुरक्षा व्यवस्था को परखने और मजबूत करने के उद्देश्य से 4 से 7 फरवरी तक एनएसजी के 135 कमांडो और अधिकारी तैनात रहेंगे। इस दौरान शहर के चार अलग-अलग स्थानों पर काउंटर टेररिस्ट मॉक एक्सरसाइज की जा सकती है, जिनमें एक शिक्षण संस्थान, दो पर्यटन स्थल और एक व्यावसायिक परिसर शामिल हो सकते हैं। यह तीन महीनों में तीसरी बड़ी सुरक्षा रिहर्सल होगी। इससे पहले ग्वालियर में अमेरिकी अधिकारियों की मौजूदगी में आपदा प्रबंधन से जुड़ी रिहर्सल और दिसंबर में वायुसेना द्वारा एंटी हाईजैक मॉक एक्सरसाइज की जा चुकी है। फिलहाल मॉकड्रिल के समय और स्थान को गोपनीय रखा गया है।







