ChhattisgarhMiscellaneous

परीक्षा ड्यूटी में नहीं पहुंचे 3 शिक्षक, होगी कार्रवाई

Share

बिलासपुर। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगसरा में वार्षिक परीक्षा के लिए 4 शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन इस दौरान केवल एक शिक्षक ही केंद्र पहुंचा। बाकी के शिक्षक विद्यालय ही नहीं पहुंचे। गौरतलब है कि
कोटा विकासखंड अंतर्गत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोगसरा में 9वीं और 11वीं की वार्षिक परीक्षा हो रही हैं। सोमवार को परीक्षा के लिए चार शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई थी। लेकिन सुबह 9:30 बजे तक केवल एक शिक्षक कौशल कुरें ही केंद्र पहुंचा। बाकी के तीन शिक्षक विद्यालय से नदारद रहे। ऐसे में पूरी परीक्षा व्यवस्था एक ही शिक्षक कौशल कुर्रे के भरोसे संचालित होती रही। इनके द्वारा अकेले ही बच्चों को प्रश्न उत्तर पुस्तिका का वितरण कर सभी बच्चों के कक्षाओं की देखरेख भी कर रहे थे। अभिभावकों और ग्रामीणों में इसे लेकर नाराजगी है।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खोंगसरा में पदस्थ शिक्षक बिलासपुर में रहते हैं, शिक्षक रोजाना ट्रेन से खोंगसरा तक आते हैं। समय पर ट्रेन न मिलना या देरी होने पर स्कूल की व्यवस्था प्रभावित होती है । इस मामले में कोटा एसडीएम अरविंद कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी, जानकारी सही पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button