ChhattisgarhUncategorized

बिलासपुर में 3.35 करोड़ की लूट कारोबारी पर हमला, लुटेरे फरार

Share

बिलासपुर में बीती रात हुई करोड़ों की लूट ने पूरे प्रदेश को हिला दिया है। राजकिशोर नगर में महालक्ष्मी ज्वेलरी शॉप के संचालक संतोष तिवारी पर जानलेवा हमला किया गया और लुटेरे करीब 3.35 करोड़ रुपये के जेवर और नकदी से भरी कार लेकर फरार हो गए। पुलिस ने उरतुम के पास व्यापारी की कार बरामद कर ली, लेकिन लुटेरे सोना और नकदी लेकर भागने में सफल रहे। पुलिस के अनुसार, लुटेरों ने पहले से ही संतोष तिवारी की रूट की रैकी कर रखी थी। वसंत विहार चौक के पास हमला करते हुए उन्होंने 2 किलो 200 ग्राम सोना, 3.50 लाख रुपये नकद और अन्य कीमती सामान लूट लिया। CCTV फुटेज में बाइक सवार लुटेरे व्यापारी का पीछा करते दिख रहे हैं। इस घटना के बाद सराफा एसोसिएशन ने व्यापारियों की सुरक्षा की मांग की है, जबकि पूर्व विधायक ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए स्थानीय विधायक से इस्तीफे की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button