ChhattisgarhRegion

ताला एनीकट निर्माण कार्य के लिए 3.18 करोड़ स्वीकृत

Share

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन जल संसाधन विभाग द्वारा महासमुंद जिले के विकासखण्ड-पिथौरा की ताला एनीकट निर्माण कार्य के लिए तीन करोड़ 18 लाख 90 हजार रूपए स्वीकृत किए गए है। योजना के निर्माण से निस्तारी, पेयजल, भू-जल संवर्धन एवं किसानों द्वारा स्वयं के साधन से 50 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई सुविधा मिलेगी। जल संसाधन विभाग मंत्रालय महानदी भवन से योजना का कार्य पूर्ण कराने के लिए मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार, जल संसाधन विभाग रायपुर को प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button